No subtitles for this video yet.
जहांगीर - Jahangir | Bowl | Raw Mango Ten
Descriptionजहांगीर कला संरक्षक के रूप में ढेर सारे सुन्दर चित्रों और आभूषणों के जनक थे I हालांकि कुछ दिनों से राजा का मन सजावट कि वस्तुओं की सुंदरता से ज़्यादा उनके उपयोग और गुणवत्ता में लगा हुआ था एक दफा बादशाह जहांगीर अपने महल में विचलित घूम रहे थे उन्होने अपने दरबारियों को बुलाया और उनसे एक ऐैसी वस्तु लाने को कहा जो सुन्दर उMore
जहांगीर कला संरक्षक के रूप में ढेर सारे सुन्दर चित्रों और आभूषणों के जनक थे I हालांकि कुछ दिनों से राजा का मन सजावट कि वस्तुओं की सुंदरता से ज़्यादा उनके उपयोग और गुणवत्ता में लगा हुआ था
एक दफा बादशाह जहांगीर अपने महल में विचलित घूम रहे थे उन्होने अपने दरबारियों को बुलाया और उनसे एक ऐैसी वस्तु लाने को कहा जो सुन्दर उपयोगी और अर्थपूर्ण हो. आदेशानुसार दरबारियों ने एक से बढ़कर एक बेशकीमती सामान पेश किया कोई सोने के धागे से बना मुड्ढा लाया, कोई सौ फुट लम्बी हीरे के लटकन लगी ईरानी कालीन और कोई सौ परतों से बाना हुआ पानी का घड़ा लाया। इन सभी बहुमूल्य वस्तुओं में एक सामान्य सा दिखने वाला प्याला भी था जिसे नगीने के एक बड़े पत्थर से तराशा कर बनाया गया था. इस चमकते पारदर्शी प्याले से प्रकाश की किरणे लालिमा के रूप में अपवर्तित हो रही थी यह प्याला गुणवत्ता, बनावट और संतुलन का एक अद्भुत नमूना था. बादशाह इस का उपयोग अपने खाने या सोने की अशर्फियाँ रखने के लिए करना चाहते थे
बादशाह के सम्मान के उपलक्ष्य में इस प्याले पर उनके पसंदीदा फल नासपाती के प्रकार के चार नगीने जेड गए।
Video: @ashishnshah
Edit & Music by: @lifafalifafa
- Loading…